Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित
Keshav Times

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बलिया। थाना क्षेत्र के हड़िहा खुर्द गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में ले लिया।

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। थाना क्षेत्र के हड़िहा खुर्द गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के कोलकला निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार बिंद अपने मामा प्रमोद बिंद के घर हड़िहा खुर्द गांव में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार सुबह रोहित घर से शौच के लिए निकला, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी खोज में निकले, इसी दौरान गांव वालों ने सूचना दी कि रोहित का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। 

मृतक के पिता लाल बहादुर बिंद ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कहा, "मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे की तबीयत खराब है। जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने उसे पेड़ से लटका हुआ पाया, उसके पैरों का जमीन पर संपर्क था।" थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।