Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

खाने के बाद सांस लेने में हुई तकलीफ और चली गयी चौकीदार की जान

खाने के बाद सांस लेने में हुई तकलीफ और चली गयी चौकीदार की जान

केटी न्यूज / आरा

जिले के इमादपुर थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव में रविवार की देर रात तबीयत खराब होने से एक चौकीदार की मौत हो गयी। चौकीदार को सांस लेने में तकलीफ के बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम विशंभरपुर गांव निवासी स्व. मिश्री सिंह के बेटे शिव परसन सिंह (57 वर्षीय) थे। जो विशंभरापुर गांव के चौकीदार थे और इमादपुर थाना में कार्यरत थे। मृत चौकीदार के भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से घर लौटे थे। रात में खाने के बाद वह सोने जा रहे थे। तभी तबीयत अचानक खराब हो गयी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उनकी हालत देख उन्हें आनन-फानन में गांव में ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हृदय गति रुकने के कारण मौत होने की बात कह रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। इधर, चौकीदार की मौत से घर में कोहराम मचा है। चौकीदार के परिवार में पत्नी राजमुनि देवी, पुत्र संजय सिंह, रणवीर सिंह, पुत्री शांति देवी, कविता देवी सविता देवी और ममता देवी हैं। एक बेटे रणवीर सिंह की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। पत्नी राजमुनि देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।