Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

हत्या की साजिश रचते पकड़ा गया था फायरिंग और मर्डर में वांटेड कंट्रैक्ट किलर

हत्या की साजिश रचते पकड़ा गया था फायरिंग और मर्डर में वांटेड कंट्रैक्ट किलर

- मीरगंज फायरिंग कांड में भी पुलिस को थी चौरी इलाके के विक्की की तलाश

- पैसे के बंटवारे के विवाद में विक्की ने चाकू से की थी अपने दोस्त की हत्या

केटी न्यूज/आरा

जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत सकड्डी-सोनघट्टा रोड में गीधा गांव निवासी युवक की हत्या में गिरफ्तार बदमाश विक्की सिंह कंट्रैक्ट किलर निकला। उसे रविवार की रात एक शख्स की हत्या की साजिश रचते गड़हनी इलाके से पकड़ा गया था। शहर के मीरगंज फायरिंग भी उसकी तलाश थी। पूछताछ में उसने दोनों अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एएसपी हिमांशु ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में गीधा गांव निवासी आर्यन राज उर्फ मनीष उर्फ चाइनीज की हत्या का खुलासा करते हुए इस बात की जानकारी दी गयी।‌ उन्होंने बताया कि गत 25 सितंबर की रात आर्यन राज उर्फ मनीष कुमार उर्फ चाइनीज की हत्या की गयी थी। उसके बाद एसपी संजय कुमार सिंह की ओर से गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी जांच और लोकल इनपुट के आधार पर हत्या में शामिल विक्की सिंह सहित अन्य की पहचान की गयी। इस बीच रविवार की रात सूचना मिली कि विक्की सिंह गड़हनी थान क्षेत्र में साथियों संग किसी की हत्या की साजिश कर रहा है। उस आधार पर टीम छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि विक्की सिंह का मुख्य पेशा पैसे लेकर हत्या करना और रंगदारी वसूलना है।नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज गोलीकांड में भी वह शामिल था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। उसे रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जायेगी। टीम में एएसपी हिमांशु, डीआईयू इंचार्ज शंभू भगत, कोईलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, दारोगा मनीष कुमार, डीआईयू के दारोगा अवधेश कुमार, संजय कुमार सिन्हा और कुमार रजनीकांत शामिल थे।

अपने दोस्तों के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देता था विक्की 

एएसपी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया का विक्की सिंह अपने दोस्तों के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देता है। इसमें मुख्य रूप से पैसे लेकर हत्या करने और रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करना है। रविवार की रात भी वह उसी चक्कर में किसी व्यक्ति की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। गीधा गांव निवासी आर्यन राज उर्फ मनीष कुमार उर्फ चाइनीज भी उसके गिरोह का सदस्य था। उन्होंने बताया कि जांच और पूछताछ में यह बात सामने आयी कि कुछ रोज पूर्व रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी थी। उसे लेकर पैसा भी उठाया गया था। उसी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। उसे लेकर सभी गत 25 सितंबर को सभी सकड्डी में जमा हुए थे। वहां पार्टी की, जिसमें शराब ही चली थी। घटनास्थल से मिली शराब की बोतलों आदि से उसकी पुष्टि हुई थी। नशे में ही दोनों के बीच नोंकझोंक हुई और विक्की द्वारा चाकू घोंपकर मनीष की हत्या कर दी गयी। बाद में चाकू को किसी नदी में फेंक दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।