Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

मेला घूमने आई छात्रा को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

मेला घूमने आई छात्रा को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज/आरा

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ के समीप बुधवार की देर रात बेलगाम ट्रक ने दशहरा का मेला घूमने आयी इंटर की एक छात्रा को रौंद दिया। उसमें गंभीर रूप से जख्मी छात्रा की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। उसके बाद परिजनों द्वारा हो-हंगामा किया गया।‌इस कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी। तब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता की पुत्री काजल कुमारी थी। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग गया। छात्रा के चाचा अनुज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने पिता व भाइयों के साथ दशहरा का मेला घूमने आरा आयी थी।

उस दौरान वह धोबीघटवा मोड़ के पास मूर्ति देख सड़क किनारे लगी अपनी बाइक के पास खड़ी थी। तभी बेलगाम ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे। बताया जाता है कि छात्रा दो भाइयों की छोटी व इकलौती बहन थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।