10 दिवसीय सामान्य ज्ञान व प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ आज से

मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में 10 दिवसीय सामान्य ज्ञान सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह आयोजन प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका स्व. शांति देवी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है।संस्थान के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 10 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन 11 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

केटी न्यूज/केसठ। 

इस अवसर पर बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन के प्रथम दिन गुरुवार को उच्च विद्यालय केसठ के प्रांगण में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जबकि अन्य कार्यक्रम कन्या प्राथमिक विद्यालय, बस स्टैंड केसठ के प्रांगण में संपन्न होंगे।संस्थान के सदस्य एवं स्व. शांति देवी के बड़े पुत्र, डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।