बक्सर में आठ अगस्त को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 700 युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 17 से 27 हजार तक वेतन

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी 8 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी फर्स्ट फ्लाई कॉरपोरेट द्वारा उत्पादन, गुणवत्ता और संयोजन कार्य से जुड़े प्रशिक्षु पदों पर 700 युवाओं का चयन किया जाएगा।

बक्सर में आठ अगस्त को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 700 युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 17 से 27 हजार तक वेतन

__ 10वीं से स्नातक और आईटीआई-डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

केटी न्यूज/बक्सर।

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी 8 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी फर्स्ट फ्लाई कॉरपोरेट द्वारा उत्पादन, गुणवत्ता और संयोजन कार्य से जुड़े प्रशिक्षु पदों पर 700 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कार्यक्षमता के अनुसार 17 हजार से 27 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजगार शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में किया जाएगा। शिविर में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक निर्धारित की गई है।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अहमदाबाद और महाराष्ट्र में कार्य करने का अवसर मिलेगा। नौकरी के साथ अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से बस परिवहन, कैंटीन और बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा।रोजगार शिविर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अब तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। शिविर में प्रवेश और भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क होगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को शिविर के दिन अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लेकर पहुंचना होगा। शिविर का संचालन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों एवं नियमों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। रोजगार की पूरी प्रक्रिया में जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।