मिठाई लेने घर से निकली किशोरी गायब, 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 जुलाई को घर से निकली किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के 12 दिन बीत जाने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने कृष्णाब्रह्म थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मिठाई लेने घर से निकली किशोरी गायब, 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

__ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी; परिजनों की चिंता बढ़ी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 जुलाई को घर से निकली किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के 12 दिन बीत जाने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने कृष्णाब्रह्म थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।बताया जाता है कि किशोरी 25 जुलाई को घर से गांव की दुकान पर मिठाई खरीदने की बात कहकर निकली थी। काफी देर गुजरने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।पहले परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और गांव में उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

लगातार तलाश के बावजूद किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। किशोरी के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसके घर से निकलने के बाद संभावित रूप से गए स्थानों की जानकारी जुटा रही है और विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।