Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर चौक पर मछली बिक्री के लिये दुकान लगाई जाती है। इसका विरोध अब शुरू हो गया है। मछली बिक्री के दौरान वहां गंदगी फैल जाती है, बिक्रेता वहीं पर मछली के बेकार अंग को वहीं पर फेंक देते हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है।

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

पुराना भोजपुर चौक पर मछली बिक्री पर रोक लगाने की लोगों ने किया है मांग

केटी न्यूज, डुमरांव। 

नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर चौक पर मछली बिक्री के लिये दुकान लगाई जाती है। इसका विरोध अब शुरू हो गया है। मछली बिक्री के दौरान वहां गंदगी फैल जाती है, बिक्रेता वहीं पर मछली के बेकार अंग को वहीं पर फेंक देते हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है।

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

उससे निकलने वाली बदबू से वहां के स्थायी दुकानदार से लेकर घरों में रहने वाले परिचवार को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इससे परेशान लोगों ने नप ईओ मनीष कुमार के पास पहुंच इसकी शिकायत की। इनकी शिकायत को सही पाते हुए ईओ ने उन गरीब मछली बिक्री करने वालों को वहां से हटाने का फैसला तो जरूर लिया, लेकिन उससे पहले उनके लिये अलग सरकारी जमीन की तलाश करने के लिये अपने अमीन को आदेशित किया।

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

 मालूम हो कि पुराना भोजपुर चौक एक ऐसा स्थान है, जहां के चारो दिशा में निकलने वाले रोड में व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। उसी तरह से चौक के आरा रोड के किनारे मछली बिक्रेता अपनी दुकान लगा बिक्री करते हैं। बिक्रेताओं द्वारा मछली के कुछ अंग को काटकर वहीं पर फेंक दिया जाता है। दुकान बंद करने के बाद भी उसे वहीं छोड़ दिया जाता है, जिससे सड़, गल उससे बदबू निकलना शुरू हो जाता है।

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

इस बदबू से घर और दुकानवालों को काफी परेशानी होती है। इससे महामारी फैलने का भी डर बना हुआ है। इसी को लेकर उन्होंने नप ईओ से मिल उनकों वहां से कही दूसरी जगह दुकान लगाने के लिये अनुरोध किया है। ईओ ने शिकायतकर्ताओं से कहा की वह भी गरीब आदमी हैं और मछली बेचकर अपने परिवार का जीवन चलाते हैं, पहले उनको दुकान लगाने के लिये स्थल चान कर उन्हें दिया जाएगा, फिर वहां से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

सरकारी जमीन की तलाश के लिये नप अमीन को आदेश देते हुए शीघ्र इसकी रिपोर्ट करने के लिये आदेशित किया गया है। उन्होंने बताया की जैसे ही जमीन उपलब्ध हो जाएगी मछली बिक्रेताओं को एलॉट कर दिया जाएगा। ईओ के इस कार्रवाई से किसी को कोई नुकासान नहीं होगा, सभी खुश नजर आए।

मछली बिक्रेताओं के लिये बनेंगा मार्केट नप ईओ ने दिया आश्वासन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।