Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

बकरी बांधने की मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस; दो गिरफ्तार

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बकरी बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। 16 सितंबर को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।

बकरी बांधने की मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस; दो गिरफ्तार

बकरी बांधने की मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस; दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बकरी बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। 16 सितंबर को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से विनोद राम उर्फ दसई राम तथा दूसरे पक्ष की ओर से दिलीप राम ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों प्राथमिकी में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है।

बकरी बांधने की मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस; दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, बकरी बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। बात बढ़ने के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विनोद राम उर्फ दसई राम और प्रमोद राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक ही पक्ष के नामजद आरोपित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

बकरी बांधने की मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस; दो गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।