Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

सेवा सुशासन गरीब कल्याण" के तहत नरेंद्र मोदी जी के 11 साल बेमिसाल" के अन्तर्गत भाजपा कार्यालय अहिरौली पर आयोजित किया गया ,जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया तथा संचालन 11 साल बेमिसाल के संयोजक शिला त्रिवेदी के द्धारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू और तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी बैठक में मौजूद रहे।

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

केटी न्यूज, डुमरांव।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया गया। सबसे पहले स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 11 साल के शासन काल को अद्वितीय शासन काल रहा है। इस काल की सबसे बड़ी बात यह रही की 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से निकालकर उन्हें एक सकारात्मक जीवन जीने का उपहार मिला। इसलिए इस काल को अमृत काल कहा जा रहा है। 

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

वहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने अपने संबोधन में मोदी जी के 11 साल बेमिसाल के तहत गरीबों के लिए जो जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्धारा चलाई जा रही है उसे गिनाते हुए कहा की जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, जीएसटी योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, उड़ान योजना, अग्निपथ योजना, स्वामित्व योजना, सौभाग्य योजना, पहल योजना ,आयुष्मान भारत योजना, मातृत्व योजना, गर्भावस्था सहायता योजना, बालिका अनुदान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सहमति योजना, सामर्थय योजना, सौभाग्य योजना, अंत्योदय योजना, स्मार्ट सिटी योजनाओं का लाभ भारत के हर राज्य के लोगों को हुआ है

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

जिससे उनका जीवन स्तर काफी बदला है। इसलिए इस 11 साल के शासनकाल को अमृत काल कहना उचित है। तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे कौशल विद्यार्थी ने अपने संबोधन में संगठन के बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रीयों से जोर देते हुए कहा कि पार्टी के लिए बूथ सशक्तिकरण का काम ही सबसे बड़ा काम है। अतः आप सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारी पार्टी द्वारा निर्गत तारीख तक अपने-अपने मंडल का बूथ सशक्तिकरण का काम अवश्य रुप से करले।

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

अंत में बैठक का समापन भाषण पुनीत सिंह जिला उपाध्यक्ष ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश त्रिपाठी, मनोज पांडेय, बलराम पांडेय, मुन्ना यादव, रानी चौबे, विनोद राय, धनंजय निर्गुण, लक्ष्मण शर्मा,अनिल पांडेय, राजेश सिन्हा,बुआ तिवारी, शिशिर चौबे, इंदु देवी, संध्या पांडेय, सविता देवी, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, जीतेन्द्र सिंह,विमलेश सिंह,सभी मंडल अध्यक्ष तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विकसित भारत का अमृत काल" का आयोजन पार्टी कार्यालय अहिरौली में हुआ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।