Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

नाव हादसा 30 से अधिक डूबे, चार शव बरामद

नाव हादसा 30 से अधिक डूबे, चार शव बरामद
डूबते लोगों को बचाते स्थनीय लोग

 

केटी न्यूज /बलिया

शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर आज सुबह नाव हादसा हो गया जिसमें 30 से अधिक नाव सवार यात्री डूब गए। आसपास के लोग लोगों को बचाने में जुट गए। उधर 2 से 3 शव जिला अस्पताल पहुंची। कुछ लोगों का उपचार भी चल रहा है। प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई है।नाव हादसे में सीमा यादव 32 पुत्री मखनू यादव निवासी नवानगर थाना बांसडीहरोड, इंद्रावती देवी 60 पत्नी नेपाल खरवार निवासी सोनबरसा गड़वार, गंगोत्री देवी 55 पत्नी मुख्तार खरवार निवासी सोनबरसा थाना गड़वार की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा सुकरा  देवी 50 पत्नी शिव शंकर निवासी सागरपाली थाना फेफना, मंजू देवी 32 पत्नी हरेंद्र प्रजापति निवासी लालगंज बैरिया, मालती देवी 55 निवासी सुखपुरा, सरोज कुमारी 35 पत्नी रंजीत कुमार ठाकुर निवासी न्यू बहेरी जलालपुर थाना शहर कोतवाली, जमुना देवी 45 पत्नी हरेराम यादव निवासी नवानगर थाना बासडीहरोड का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वैसे प्रशासन एवं आमजन द्वारा कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है, शेष लोगों की तलाश जारी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।