केटी न्यूज/आरा
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में हुई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा भेज दिया। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर 5 निवासी अखिलेश मुसहर की 32 वर्षीया पत्नी वेजंती देवी है। मृतका की सहेली तेतरी देवी ने बताया कि 5 साल पूर्व उसके पति ने जमीरा गांव के ही एक युवक के कारण उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद वह बक्सर जिला के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव अपने मायके में ही रहती थी। उसके पति ने जमीरा गांव का अपना मकान भी बेच दिया था।

इसके बाद वह पटना के बिहटा रहने लगा था। उसने बताया कि जमीरा गांव का ही एक युवक उससे बराबर पैसा लिया करता था और कहता था कि तुम अपने पति को छोड़ दो मैं तुमसे शादी करूंगा। वही उसने बताया कि उसकी मौसी के लड़के की तबीयत काफी खराब थी। जिसको लेकर शुक्रवार की शाम वह पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह गांव अपने मौसी के घर उसके लड़के को देखने गई थी। रविवार की सुबह फोन कर उसने उससे कहा कि मैं जमीरा जा रही हूं। उक्त युवक मेरा बार-बार पैसा लेकर भाग जा रहा है। इसी बीच रविवार की शाम सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। जिससे उसकी मौत हो गई है। सहेली तेतरी देवी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वह उक्त युवक के घर गई थी। जहां उसकी मां द्वारा कहा गया था कि अगर तुम मेरे घर दोबारा आई तो मैं तुम्हें मार दूंगी। जिसके कारण उसने जमीरा गांव के ही छोटका नामक युवक पर उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।