Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बिहार सेंट्रल स्कूल बक्सर व डुमरांव तथा पॉथवेज वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया क्रिसमस

बक्सर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल व इसी विद्यालय के ब्रांच डुमरांव के बिहार सेंट्रल व पॉथवेज वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को विश्व शांति और प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के पूर्व शहर के क्रिसमस का त्योहार हर्षाेल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर तीनों स्कूलों में बच्चों के द्वारा प्रदर्शित सांता क्लॉज की भूमिका बहुत सराहनीय रही।

बिहार सेंट्रल स्कूल बक्सर व डुमरांव तथा पॉथवेज वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया क्रिसमस

केटी न्यूज/बक्सर/डुमरांव 

स्कूल परिसर में सांता क्लॉज के गेटअप वाले शिक्षक ने बच्चों को गिफ्ट एवं चॉकलेट वितरित किया और ढेरों सारा प्यार प्रदर्शित किया। साथ ही बच्चे भी जिंगल बेल जिंगल बेल की म्यूजिक पर थिरकते रहे। इस अवसर विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन के एवं उनके आदर्शों का परिचय कराया। वही विद्यालय की उप निदेशिका उर्मिला सिंह ने कहा कि हमें सभी धर्म के प्रति आदर एवं सद्भावना रखनी चाहिए क्योंकि सभी धर्म हमें कुछ न कुछ अच्छी बातें सीखते हैं। बच्चों को ईसा मसीह के जीवन से त्याग एवं बलिदान की सीख लेने की शिक्षा भी दी। 

बिहार सेंट्रल स्कूल बक्सर व डुमरांव तथा पॉथवेज वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया क्रिसमस

कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक वरुण कुमार, अरुण उपाध्याय, सुनील सिंह, मधु सिंह, रेनू के अलावे सांता क्लॉज के रूप में बच्चों में आस्था, बुशरा, दिव्यांशु, हर्षित पांडे, आरजू, रिमझिम, आयुष, सागर, ज्योति आदि ने बच्चों के बीच जाकर ट्रॉफी एवं गिफ्ट बांटे।डुमरांव के दोनों स्कूल के निदेशक आर राघवन ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चों ने अपने अपने क्लास में स्वयं सांता क्लाज बना और बेहतर कलर कर प्रदर्शित किया। साथ ही सांता के साथ काफी देर तक बच्चे विभिन्न संगीतों पर झूमते रहे। सभी कार्यक्रम प्राचार्य नेहा सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ।

बिहार सेंट्रल स्कूल बक्सर व डुमरांव तथा पॉथवेज वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया क्रिसमस

वही आयोजन में रेशम केसरी, कृति शर्मा, तनी दुबे, आकांक्षा राय, स्नेहा दुबे, निकिता शर्मा, पंकज यादव, रिंकी शर्मा, प्रीति केसरी, शिवानी तिवारी, राजकुमार पाठक, अमन मिश्रा, अनु दुबे, मिरल, तनु ओझा, ऋचा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। वही बच्चों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों में बलवंत कुमार, अक्षिता, प्रिया, अदिति, सोनी, शुभम, अन्य, नैंसी, सोनाली, प्रिंस, राज, हरि, ओम, पीयूष कुमार, मयंक कुमार, शिवम पटेल, निर्भय कुमार, सृष्टि, इशिका, पलक समेत अन्य शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।