राजवाहा पुल की जर्जर हालत पर चिंता, मरम्मत की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्वी दिशा में स्थित राजवाहा पुल की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार चिंता बढ़ती जा रही है। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए युवा समाजसेवी अजय राय ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार को पुल की मरम्मत कराने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

राजवाहा पुल की जर्जर हालत पर चिंता, मरम्मत की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्वी दिशा में स्थित राजवाहा पुल की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार चिंता बढ़ती जा रही है। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए युवा समाजसेवी अजय राय ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार को पुल की मरम्मत कराने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में अजय राय ने उल्लेख किया है कि अनुमंडलीय अस्पताल के ठीक पूर्व दिशा में अवस्थित यह राजवाहा पुल अरैला, बांझु डेरा, नंदन, लाखन डिहरा, बीएमपी-4, अरियाँव सहित कई गांवों को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।

प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, मरीज, छात्र एवं अन्य लोग इसी पुल के माध्यम से आवागमन करते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हर समय किसी अप्रिय घटना का खतरा बना रहता है।अजय राय ने प्रशासन से अविलंब इस पुल की मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।वहीं, ज्ञापन प्राप्त होने के बाद एसडीएम राकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आश्वासन दिया कि राजवाहा पुल की स्थिति की जांच कराकर जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन पर अजय राय ने एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी।