Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं जिले के छात्र, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जोश

जिले के छात्र-छात्राएं अपने अनोखे विचारों और नवाचार से अब राष्ट्रीय स्तर पर बक्सर का नाम रौशन करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता दिखा रहे हैं। इस योजना का मकसद है बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना और उनके अनोखे विचारों को मंच प्रदान करना।

नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं जिले के छात्र, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जोश

नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं जिले के छात्र, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जोश

केटी न्यूज/बक्सर  

ईएमआईएएस पोर्टल पर जिले के विद्यालयों से अब तक कई नवाचार विचार अपलोड किए जा चुके हैं। हालांकि शुरुआत में रफ्तार धीमी रही, लेकिन अब जिला प्रशासन इसे गति देने में जुट गया है। योजना के तहत चयनित बच्चों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जा रही है।

नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं जिले के छात्र, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जोश

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद शारिक अशरफ ने बताया कि इस बार बच्चों और शिक्षकों में विशेष उत्साह है। विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर नवाचार विचार पोर्टल पर अपलोड करें। इस बार कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को भी नवाचार के मंच पर अपनी सोच को दिखाने का अवसर दिया गया है, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं।संभाग प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग का लक्ष्य है

नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं जिले के छात्र, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जोश

कि जिले के बच्चों की नई सोच को केंद्र स्तर तक पहुंचाया जाए ताकि उनके विचार देश की प्रगति में भागीदार बन सकें।इस बार जिला प्रशासन ने नवाचार विचारों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बक्सर के नौनिहाल वैज्ञानिकों की यह उड़ान आने वाले दिनों में जिले को नवाचार की धरती के रूप में पहचान दिला सकती है।

नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं जिले के छात्र, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जोश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।