Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

कांग्रेस नेताओं ने दी स्व. मोहन दुबे को श्रद्धांजलि, कहा– संगठन ने खोया समर्पित कार्यकर्ता

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व नेता स्वर्गीय मोहन दुबे के निधन पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

कांग्रेस नेताओं ने दी स्व. मोहन दुबे को श्रद्धांजलि, कहा– संगठन ने खोया समर्पित कार्यकर्ता

कांग्रेस नेताओं ने दी स्व. मोहन दुबे को श्रद्धांजलि, कहा– संगठन ने खोया समर्पित कार्यकर्ता

केटी न्यूज/बक्सर

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व नेता स्वर्गीय मोहन दुबे के निधन पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई।सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय मोहन दुबे कांग्रेस संगठन के समर्पित, कर्मठ और जुझारू नेता थे।

कांग्रेस नेताओं ने दी स्व. मोहन दुबे को श्रद्धांजलि, कहा– संगठन ने खोया समर्पित कार्यकर्ता

उन्होंने पार्टी की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि स्व. दुबे ने जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनका सरल व्यक्तित्व, व्यवहार कुशलता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता उन्हें अलग पहचान दिलाती थी। उनके विचार और योगदान लंबे समय तक कांग्रेसजनों को प्रेरित करते रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने दी स्व. मोहन दुबे को श्रद्धांजलि, कहा– संगठन ने खोया समर्पित कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने स्व. दुबे के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया और हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखा।इस अवसर पर जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बुचा उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष अभय मिश्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताओं ने उनके पुत्र प्रभात कुमार दुबे और प्रशांत कुमार भारद्वाज को आश्वस्त किया कि कांग्रेस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने दी स्व. मोहन दुबे को श्रद्धांजलि, कहा– संगठन ने खोया समर्पित कार्यकर्ता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।