Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

मंदिर में शादी रचा चचेरे भाई-बहन फरार, लड़के पर अपहरण का आरोप

बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है।

मंदिर में शादी रचा चचेरे भाई-बहन फरार, लड़के पर अपहरण का आरोप
Crime

केटी न्यूज़/बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां रिश्ते में चचेरे भाई ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी रचा ली।अब इस शादी की चर्चा इलाके में हो रही है। लड़की की मां ने थाने में अपहरण कर जबरन शादी करने का कराया मामला थाने में दर्ज कराया है। 

मंदिर में शादी रचा चचेरे भाई-बहन फरार, लड़के पर अपहरण का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि प्रेमी-युगल ने रिश्ते को तार-तार कर गांव से भागकर शादी रचा ली। इस संबंध में लड़की की मां मीना देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपहरण कर जबरन शादी करने का मामला दर्ज कराया है। 

मंदिर में शादी रचा चचेरे भाई-बहन फरार, लड़के पर अपहरण का आरोप

मां अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग मां कर रही है। महिला ने अपने गोतिया शिव प्रसाद सहनी के 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन है। एफआईआर में मां ने बताया कि लड़की सर्टिफिकेट का लेमिनेशन कराने की बात कहकर गांव में ही मैदा बभनगामा चौक पर गई थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। थाने में केस दर्ज होने के बाद वीरपुर पुलिस दोनों प्रेमी युगल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।शादी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।