Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

गबरू जवानों के सामने से भाग निकले गांजा तस्कर, देखती रह गई पुलिस

अनुमंडल के तिलक राय के हाता ओपी पुलिस के गबरू जवानों के सामने से ही तीन गांजा तस्कर आराम से भाग निकले, पुलिस सिर्फ उन्हें भागते देखते रही या फिर ये कहे कि गबरू जवानों से तस्कर तेज धावक निकले।

गबरू जवानों के सामने से भाग निकले गांजा तस्कर, देखती रह गई पुलिस
Crime

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल के तिलक राय के हाता ओपी पुलिस के गबरू जवानों के सामने से ही तीन गांजा तस्कर आराम से भाग निकले, पुलिस सिर्फ उन्हें भागते देखते रही या फिर ये कहे कि गबरू जवानों से तस्कर तेज धावक निकले। मामला रविवार को नियाजीपुर बाजार का है। इस घटना के बाद लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि सरकार ने पुलिस के जिन जवानों को गबरू जवान का प्रमाण पत्र दे रखा है, आखिर उनसे गांजा तस्कर कैसे तेज निकले। गौरतलब हो कि पुलिस की बहाली में दौड़ सहित शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। जिसमें सफल होने के बाद ही उन्हें वर्दी नसीब होती है। नौकरी के दौरान उन्हें कड़ा प्रशिक्षण के साथ ही फिट रहने के लिए कई कवायदे की जाती है। 

गबरू जवानों के सामने से भाग निकले गांजा तस्कर, देखती रह गई पुलिस

बता दें कि रविवार को तिलक राय के हाता ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांजा से लदी एक स्वीफ्ट डिजायर कार जब्त की। उक्त कार में 23.263 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले को पुलिस अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। लगे हाथ सोमवार को डीएसपी ने तिलक राय के हाता ओपी पहुंच बजाप्ते प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले में पत्रकारों को जानकारी दी। लेकिन, जब उनसे तस्करों के फरार होने के संबंध में पूछा गया तो वे कहने लगे कि डिग्गी खुलवाने के दौरान तीनों तस्कर मक्के के खेत की आड़ में भाग निकले। अब सवाल उठता है कि यदि पुलिस के सामने से तस्कर भाग निकले तो पुलिस ने उनका पीछा क्यों नहीं किया। 

गबरू जवानों के सामने से भाग निकले गांजा तस्कर, देखती रह गई पुलिस

इस मामले में वायरल हुए एक तस्वीर से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जब पुलिस टीम ने उक्त कार को रूकवाई तो उसके ड्राइविंग सीट से पीले रंग का टी-शर्ट पहने एक तस्कर गेट खुल उतरता है। दूसरी तरफ दो अन्य तस्कर भी दिखाई दे रहे है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि उनसे डिग्गी खोलने को कहा गया। डिग्गी खुलने पर पुलिस टीम जब तलाशी ले रही थी, इसी दौरान तीनों भाग निकले। बता दें कि हाल के दिनों में बक्सर पहंुचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने भी कहा था कि माल बरामद व तस्कर फरार, ऐसा नहीं चलने वाला है। लेकिन तिलक राय के हाता ओपी पुलिस के सामने दिन के उजाले में तस्करों का भागना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस घटना ने पुलिसकर्मियों की फिटनेश तथा काबिलियत पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।   

गबरू जवानों के सामने से भाग निकले गांजा तस्कर, देखती रह गई पुलिस

दियारा इलाका में अक्सर भाग निकलते है तस्कर

बता दें कि दियारा इलाका सहित जिलेभर में शराब तथा मादक पदार्थों के तस्करी मामले में अधिकांश तस्कर भाग निकलते है और पुलिस माल बरामद कर उनकी शिनाख्त का दावा करते रहती है। दियारा इलाका के कई घटनाओं में यह सामने आ चुका है कि पुलिस के जवानों के सामने से तस्कर भाग निकलते है। शराब बरामदगी मामले में थानों में दर्ज एफआईआर भी इस बात की ओर तस्दीक कर रहे है कि अधिकांश मामलों में तस्कर पुलिस से तेज साबित हो रहे है। तस्करों के भागने से पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। सवाल उठता है कि आखिर जब पुलिस को गुप्त सूचना मिलती है तथा पुलिस पूरी तैयारी के साथ तस्करों को दबोचने के लिए मुश्तैद रहती है तो उनके सामने से तस्कर आखिर कैसे भागने में सफल हो रहे है। 

गबरू जवानों के सामने से भाग निकले गांजा तस्कर, देखती रह गई पुलिस

बोले डीएसपी डिग्गी चेक करने के दौरान भागे तस्कर

इस संबंध में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तस्करों से डिग्गी खुलवाने को कहा, तस्कर डिग्गी खोले, इस दौरान पुलिस टीम जब डिग्गी की तलाशी लेने पहंुची, इसी बीच तीनों तस्कर मक्के की खेत में छिपते हुए भाग निकले। हालांकि, दूसरी तरफ डीएसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस को देख कुछ दूर पहले ही तस्कर अपना वाहन रोक फसल का फायदा उठा भाग निकले। डीएसपी के वीडियो बयान व जारी प्रेस रिलीज में अंतर से कई सवाल खड़े हो रहे है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।