Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

जौनपुर में बगीचे में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

जौनपुर। के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पास आदमपुर में शुक्रवार की सुबह एक बगीचे के पास एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह दौड़ लगा रहे कुछ युवकों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जौनपुर में बगीचे में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

केटी न्यूज़/ जौनपुर 

जौनपुर। के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पास आदमपुर में शुक्रवार की सुबह एक बगीचे के पास एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह दौड़ लगा रहे कुछ युवकों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

युवती की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। उसके मुंह पर खून के निशान थे। घटना की खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी युवती की पहचान नहीं कर सका। सरायख्वाजा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच लग रही है। फिलहाल आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है, और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आदमपुर में एक महिला का शव मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पूरी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।