Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच
Keshav Times

मेला देखने गये युवक की पड़ोस के गांव में मिला शव, सड़क जाम

मेला देखने गये युवक की पड़ोस के गांव में शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी। वहीं परिजनों की अशंका है कि उनके बेटे की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गयी है।

मेला देखने गये युवक की पड़ोस के गांव में मिला शव, सड़क जाम

केटी न्यूज/पटना

मेला देखने गये युवक की पड़ोस के गांव में शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी। वहीं परिजनों की अशंका है कि उनके बेटे की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान समस्तीपुर थाना जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के  शाहपुर उंडी वार्ड.14 निवासी  संजीव कुमार उर्फ मंटा 24 पिता नथुनी राय के रूप में हुई। थाना कुणाल चन्द्र सिंह के अनुसार सूचना मिली कि गुरूवार को मेला देखने गये एक युवक की लाश पड़ोस के गांव विशनपुर निवासी परमहंस पासवान के घर में मिली है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परन्तु परिजनों व ग्रामीणों को संदेह था कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की गई। जिसके बाद उनलोगों के द्वारा मृतक के परिजन को मुआवजे के लिए 20 लाख की मांग को लेकर लगभग दो घंटे तक समस्तीपुर-पटोरी मार्ग को जामकर आगजनी की गई। समझाने-बुझाने के बाद उग्र लोग शांत हुए। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।