Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने की सुसाइड, बिजली के तार से चिपक कर की हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक पेड़ पर जलता हुआ दिखाई दे रहा है।युवक पत्नी से विवाद के चलते परेशान चल रहा था।

पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने की सुसाइड, बिजली के तार से चिपक कर की हत्या
Crime

केटी न्यूज़/एटा

उत्तर प्रदेश के एटा से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक पेड़ पर जलता हुआ दिखाई दे रहा है।युवक पत्नी से विवाद के चलते परेशान चल रहा था। ऐसे में उसने पेड़ पर चढ़कर बिजली के तार से चिपक कर सुसाइड कर लिया। पेड़ पर चढ़ने के बाद वह हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। बिजले के तार के संपर्क में आते ही उसका शरीर जलने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने की सुसाइड, बिजली के तार से चिपक कर की हत्या

मृतक गोविंद थाना कोतवाली नगर में आगरा रोड के किनारे बनी झुग्गी झोपड़ी में रहता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि गोविंद का कोई बच्चा नहीं था। इस वजह से वह अपनी भांजी को साथ रखता था। एक दिन पत्नी के साथ उसकी बहस हो गई और पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था और रविवार के दिन वह पहले एक पेड़ पर चढ़ा फिर हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। बिजली का तार पकड़ते ही उसके शरीर से चिंगारी निकलने लगी और करीब 10 मिनट तक उसका शरीर जलता रहा।

पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने की सुसाइड, बिजली के तार से चिपक कर की हत्या

गोविंद के शरीर में आग लगने के बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और पुलिस ने शव बरामद किया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक आगरा रोड बंद रहा। इससे स,ड़क पर लंबा जाम लग गया। युवक की मौत 33केवी लाइन के संपर्क में आने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।