भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक रविवार को बड़का सिंहनपुरा गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर कुंवर ने की, जबकि संचालन जिला सोशल मीडिया संयोजक हेमंत कुमार ने किया। बैठक में जितेंद्र दुबे प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

केटी न्यूज/सिमरी
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक रविवार को बड़का सिंहनपुरा गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर कुंवर ने की, जबकि संचालन जिला सोशल मीडिया संयोजक हेमंत कुमार ने किया। बैठक में जितेंद्र दुबे प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने को कहा गया।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने तथा उसके प्रसारण और प्रचार-प्रसार को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को ‘सरल एप’ के माध्यम से कार्यक्रम को अपलोड करने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वक्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर बृजेश ओझा, संतोष राय, अशोक यादव, धर्मेंद्र दुबे, बद्री विशाल ओझा, मुन्ना ओझा, रमाशंकर प्रधान, जेएस नंदन कुंवर, धनंजय कुमार राय, बबलू ओझा, देवेंद्र ठाकुर, रंजन कुंवर सहित मंडल के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

