Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज
Keshav Times

ट्रिपल मर्डर के दो आरोपियो को पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ, खुले कई राज

ट्रिपल मर्डर के दो आरोपियो को पुलिस ने  रिमांड पर लेकर की पूछताछ, खुले कई राज

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर ट्रिपल मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर ले दो दिनों तक पूूछताछ करने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया है। जिन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया था, उनमें महेन्द्र यादव व बटेश्वर यादव शामिल है। दोनों कुछ दिन पूर्व ही पुलिस दबाव में आकर कोर्ट में सरेंडर किए थे। सरेंडर करने के साथ ही पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट को दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने अनुमति दे दी।

रिमांड पर लेने के बाद एसपी शुभम आर्य ने उनसे पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार उनसे घटना को अंजाम देने के बाद वे कहां भागे तथा किन लोगों ने उनकी भागने व छिपने में मदद की थी, इन सब पर सवाल किए गए। उनसे पूछताछ कर पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास की कि घटना के दौरान कितने हथियारों का प्रयोग किया गया था तथा उसे कहां छिपाया गया है। कानून के जानकारों की मानें तो इस हत्याकांड में अभियुक्तों को सजा दिलवाने के लिए हथियारों की बरामदगी अहम है। घटना के बाद से ही पुलिस हथियार बरामद करने के प्रयास में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। 

अब दो अभियुक्तों को रिमांड पर लेने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन असलहो से तीन लोगों को मौत के घाट उतारा गया है, पुलिस उसे बरामद कर लेगी।

एसपी शुभम आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिनों तक पूछताछ के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है। हालांकि, उनसे क्या-क्या जानकारी मिली है, इस पर एसपी ने कुछ नहीं बताया, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस को अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान घटना के संबंध में कई अहम सुराग मिले है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।