Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

ईओडब्ल्यू ने खाद्यान्न घोटाले में एडीओ पंचायत को गिरफ्तार किया

बलिया। ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को खाद्यान्न घोटाले के आरोपी एडीओ पंचायत को गिरफ्तार किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

ईओडब्ल्यू ने खाद्यान्न घोटाले में एडीओ पंचायत को गिरफ्तार किया

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया।  ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को खाद्यान्न घोटाले के आरोपी एडीओ पंचायत को गिरफ्तार किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई।

जिले में खाद्यान्न घोटाले का मामला फिर से उठ गया है। ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने मनियर विकास खंड के एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। टीम उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए वाराणसी ले जा रही है। 

ईओडब्ल्यू द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी की टीम, इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में, अरुण कुमार सिंह को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफल रही। उनके खिलाफ 2006 में सिकंदरपुर थाने में खाद्यान्न घोटाले का मामला दर्ज किया गया था। तब वे ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में ब्लॉक नवानगर में कार्यरत थे और अब मनियर ब्लॉक में काम कर रहे हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी विनीत पांडे, सरफराज अंसारी, और अरविंद सरोज शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।