Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

महोत्सव 2024: दीप जलाकर शुरू हुआ सांस्कृतिक महाकुंभ, निरहुआ ने बिखेरा जादू

बलिया। बलिया महोत्सव 2024 का शुभारंभ बिहार सरकार के राज्य मंत्री और उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, और धर्मेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया।

महोत्सव 2024: दीप जलाकर शुरू हुआ सांस्कृतिक महाकुंभ, निरहुआ ने बिखेरा जादू

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। बलिया महोत्सव 2024 का शुभारंभ बिहार सरकार के राज्य मंत्री और उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, और धर्मेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जनक सिंह का स्वागत बुके, शॉल, और माला से किया, जबकि नेहरू युवा कल्याण अधिकारी कपिल देव ने राजधारी सिंह का स्वागत शॉल और माला से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी गायक हरिनारायण सिंह की प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद स्थानीय गायक अंकित पाठक ने मंच संभाला। 11 वर्षीय गायिका वैष्णवी राय ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद गणेश यादव ने मृदंग और कथक नृत्य के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। लखनऊ की सूफी और बॉलीवुड गायिका वंदना मिश्रा ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।

इस दौरान, प्रयागराज से आईं शिवानी जी की टीम ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य जैसे पंजाब, कश्मीर, राजस्थान और कथक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली की प्रसिद्ध एंकर लेइशा तोमर ने किया।

बलिया महोत्सव 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में हुआ, जबकि प्रबंधन खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में डीसीओ धर्मेंद्र सिंह और पीडी बलिया ने भी अतिथि के रूप में भाग लिया।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहे भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से महोत्सव में जोश भर दिया। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और बलिया महोत्सव 2024 को यादगार बना दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।