Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

डुमरांव शहर और आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है, हालांकि गैस की कथित कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन और गैस एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

--प्रशासन और एजेंसी ने किया स्पष्ट, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, बुकिंग के आधार पर ही मिल रहा सिलेंडर

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव शहर और आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है, हालांकि गैस की कथित कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन और गैस एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।जानकारी के अनुसार डुमरांव के नया भोजपुर और पुराना भोजपुर क्षेत्रों में गुरुवार को भी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रही। गैस वेंडर उपभोक्ताओं के घरों तक नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी करते नजर आए।

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

सुबह करीब 10 बजे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वेंडर सामान्य ढंग से सिलेंडर की डिलीवरी करते दिख रहे हैं। इससे यह साफ हो गया कि शहर में गैस की आपूर्ति पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा है।गैस वितरक एजेंसी मां विंध्यवासिनी एंटरप्राइजेज के संचालकों ने बताया कि डुमरांव शहर और नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एजेंसी के अनुसार शहर में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।एजेंसी संचालकों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे ही रसोई गैस का नया आवंटन बड़ी मात्रा में प्राप्त हुआ है। इसके बाद वितरण व्यवस्था और भी सुचारु हो गई है।

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

जिन उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई है, उन्हें अगले ही दिन सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। एजेंसी का कहना है कि शहर में आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक है।हालांकि पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी को लेकर विभिन्न माध्यमों से अफवाहें फैलने लगी थीं। इन अफवाहों का असर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। एजेंसी के अनुसार कई गांवों में जब गैस वितरण वाहन पहुंचता है तो बिना बुकिंग वाले लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच जाते हैं और तत्काल सिलेंडर देने की मांग करने लगते हैं। इससे कई बार वितरण व्यवस्था बाधित हो जाती है और स्थिति तनावपूर्ण बन जाती है।ऐसी स्थिति को देखते हुए फिलहाल एजेंसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गैस वितरण की व्यवस्था को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

एजेंसी का कहना है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो जाती, तब तक ग्रामीण उपभोक्ताओं को एजेंसी के गोदाम से ही सिलेंडर प्राप्त करना होगा।एजेंसी ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले गैस की बुकिंग कराएं और उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सिलेंडर प्राप्त करें। बिना बुकिंग के सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। एजेंसी का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखना है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सुविधा मिल सके।इस बीच रसोई गैस की कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। पहले जहां उपभोक्ताओं को एक घरेलू सिलेंडर के लिए करीब 950 से 960 रुपये तक भुगतान करना पड़ता था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर लगभग 1010 रुपये हो गई है।

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

कीमत में हुई इस बढ़ोतरी के कारण भी उपभोक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।उधर प्रशासन ने भी स्थिति को स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। डुमरांव के एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और गैस एजेंसियां मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो।एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस लेने की कोशिश न करें और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग कराएं। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचकर ही आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सकता है।

डुमरांव में रसोई गैस की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से ग्रामीण इलाकों में मची अफरा-तफरी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।