Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मोदी पीएम बन चुके हैं हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें-नीतीश कुमार

बिहार एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीतियां बनाई।इस बैठक में 225 सीटों पर एनडीए को कैसे जीत मिले इसको लेकर चर्चा की गई।

मोदी पीएम बन चुके हैं हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें-नीतीश कुमार
Nitish kumar

केटी न्यूज़/पटना

बिहार एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीतियां बनाई।इस बैठक में 225 सीटों पर एनडीए को कैसे जीत मिले इसको लेकर चर्चा की गई।सीएम नीतीश ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि तीन बार पीएम बन चुके हैं हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें।

मोदी पीएम बन चुके हैं हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें-नीतीश कुमार

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि वह अब एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं।उन्होंने एनडीए के एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर तालमेल बनाई जाए।सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 2 बार राजद के साथ जा कर मैंने गलती की, लेकिन अब नहीं।मैं बीजेपी के साथ रहूंगा।

मोदी पीएम बन चुके हैं हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें-नीतीश कुमार

सीएम नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार में कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई और मंदिरों की घेराबंदी की गई।मुसलमानों को जा कर बताइए कि उनके लिए सरकार ने क्या काम किया। राजद आ गया तो दंगा फसाद करेगा।इन लोगों को कोई काम धंधा नहीं है। दंगा पीड़ितों को हमलोगों ने न्याय दिलवाया और उन्हें पेंशन दिया जा रहा है। तेजस्वी अंड बंड बोलते रहता है, इन लोगों को कोई मतलब नहीं।नई पीढ़ी को 2005 के पहले का क्या हाल था?

मोदी पीएम बन चुके हैं हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें-नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के कुछ नेताओं की ओर इशारा कर कहा कि इन्हीं लोगों के कारण मैं 2 बार गया था।बीजेपी के साथ हमारा रिश्ता 1996 से है।दो बार गड़बड़ हुआ अब कही नहीं जाने वाले।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, 3 बार मोदी जी पीएम बने। हम चाहते हैं चौथी बार भी पीएम बनें।आगामी विधानसभा चुनाव में हम 225 सीटें जीतेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।