Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

27 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक देगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

27 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून
Weather

केटी न्यूज़/दिल्ली

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक देगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी मध्य असम और साथ लगते इलाकों में 'साइक्लोनिक सर्कुलेशन' का असर है। जिसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उप हिमालयी बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। ऐसा ही अनुमान आने वाले समय में दूसरे राज्यों के लिए जताया गया है। आईएमडी का कहना है कि बारिश का असर कई राज्यों में दिख सकता है। गरज के साथ बिजली चमकेगी।

27 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

विभाग ने कहा है कि लोगों को  इलाकों में बाढ़ और जलभराव से बचने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। वहीं, उत्तरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। अभी कई इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का दौर जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

27 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

इस दौरान हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। असम, बंगाल और सिक्किम में बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिमी एमपी, पूर्वी बिहार में भी भारी बारिश के हालात साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बन सकते हैं। इसका असर कर्नाटक, केरल, गोवा और कोंकण में भी दिख सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।