Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

'अमूल दूध' हुआ फिर महंगा

देश भर में आज यानी 2 जून से अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी हो गई हैं।

'अमूल दूध' हुआ फिर महंगा
Amul Milk

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

देश भर में आज यानी 2 जून से अमूल दूध  के दाम 2 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी हो गई  हैं।गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने एक बयान में बताया कि अमूल  ने फरवरी 2023 से दूध की कीमतों में बदलाव नहीं किया था।फेडरेशन का कहना है कि बढ़े हुए दाम सिर्फ 3-4% की बढ़ोतरी है, जो फूड इन्फ्लेशन से भी काफी कम है।अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो गए हैं।जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। अमूल गोल्ड का आधा लीटर पाउच अब 33 रुपये के बजाय 34 रुपये की कीमत पर मिलेगा, जबकि एक लीटर पाउच के लिए अब ग्राहकों 66 रुपये के बजाय 68 रुपये देने होंगे।कीमतों में बढ़ोतरी की वजह उत्पादन और ऑपरेशन काॅस्ट में बढ़ोतरी को बताया गया है।

'अमूल दूध' हुआ फिर महंगा

अमूल दूध की कीमतों में आखिरी बार वृद्धि 3 फरवरी 2023 को की गई थी।उस समय एक लीटर अमूल गोल्ड दूध 64 रुपये बिक रहा था। वहीं, जून 2021 में फुल क्रीम दूध की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर थी। जून 2021 से कीमतों पर नजर डालें तो जून 2024 तक 3 साल में दूध के दाम 10 रुपये बढ़ गए हैं। अमूल के साथ-साथ देश की अन्य बड़ी दूध कंपनियों जैसे मदर डेयरी, गोवेर्धन और नंदिनी ने भी दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की है।पिछले साल अमूल के दूध संघों ने किसानों के दामों में औसतन 6-8% बढ़ोतरी की थी।अमूल की पॉलिसी के अनुसार, ग्राहकों के दिए 1 रुपये में से 80 पैसे दूध उत्पादनकर्ता को जाते हैं।  बीते कुछ सालों की बात करें तो दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।