Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

मुहर्रम की तैयारी को लेकर डीआइजी ने भोजपुर और बक्सर के अफसरों के संग की बैठक

गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई और बांड डाउन कराने का दिया निर्देश 

केटी न्यूज/आरा

मुहर्रम के अवसर पर जिले में गड़बड़ी फैलाने वालों की अब खैर नहीं होगी। इसके लिए पुलिस की सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने पर खासी नजर है। इस क्रम में शाहाबाद रेंज डीआइजी नवीन चंद्र झा ने भोजपुर और बक्सर के अफसरों को खास टास्क दिया गया है। डीआईजी गुरुवार को आरा पहुंचे भोजपुर और

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

बक्सर के अफसरों संग  बैठक की। उसमें मुहर्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकलेगा। अफसरों की ओर से रूट आदि के सत्यापन के बाद ही लाइसेंस दिया जाएगा। कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उस बावत उनके द्वारा सभी अफसरों को डीजे संचालकों को नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया गया। 

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

डीआईजी ने गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने और बांड डाउन कराने का आदेश भी जारी किया गया। साथ ही जुलूस की संख्या का सत्यापन और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति का भी आदेश दिया। मुहर्रम के अवसर पर शांति और विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर डीआईजी

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

का पूरा फोकस सोशल मीडिया और अफवाह पर रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखनी होगी। उसके लिए सूचना तंत्र को ही मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि लगातार पेट्रोलिंग करते रहें और अलर्ट रहें। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर वरीय

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

अफसर द्वारा तत्काल उसका सत्यापन कराकर कार्रवाई की जाये। डीआईजी द्वारा बैठक क्राइम कंट्रोल, अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उसके पहले आरा पहुंचने पर डीआइजी को गार्ड ऑफ

जिले में बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, रूट का करें सत्यापन : डीआईजी

ऑनर दिया गया। समीक्षा बैठक में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एएसपी चंद्रप्रकाश, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह, जगदीशपुर एसडीपीओ के अलावे बक्सर के दो दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य इंस्पेक्टर और थानेदार उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।