Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

अब आकाश आनन्द मेरे उत्तराधिकारी भी नहीं है-मायावती

आकाश आनन्द को मायावती ने बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटा दिया है।

अब आकाश आनन्द मेरे उत्तराधिकारी भी नहीं है-मायावती
Mayawati

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज, 7 मई को 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर हो समाप्त हो गया।इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।आकाश आनन्द को मायावती ने बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटा दिया है।मायावती ने साथ ही कहा कि अब आकाश आनन्द मेरे उत्तराधिकारी भी नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि आकाश आनन्द में परिपक्वता की कमी है।

अब आकाश आनन्द मेरे उत्तराधिकारी भी नहीं है-मायावती

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।मायावती ने पोस्ट में कहा कि विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन का भी अभियान है।जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है।इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

अब आकाश आनन्द मेरे उत्तराधिकारी भी नहीं है-मायावती

BSP चीफ मायावती ने आगे कहा कि आकाश के पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे।अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

   

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।