मुंगेर में मोदी ने कहा, जिन्होंने लूटा है, उन्हें लैटाना पड़ेगा, यही मोदी की गारंटी है

आज प्रधानमंत्री ने मुंगेर में अपना चुनाव प्रचार किया। मंच पर आते ही उन्होंने सबका अभिवादन किया और स्थानीय भाषा में कहा- चंडिका माय के प्रणाम करै छिय...। अंग प्रदेश के राजा करण की धरती के प्रणाम करै छिय...। आज आपके एक वोट के कारण भारत का डंका विश्व में बज रहा है। लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगल राज चलाते थे। उसे मुंगेर के लोगों ने अधिक सहा है।

मुंगेर में मोदी ने कहा,  जिन्होंने लूटा है, उन्हें लैटाना पड़ेगा, यही मोदी की गारंटी है
केटी न्यूज़, मुंगेर। 
आज प्रधानमंत्री ने मुंगेर में अपना चुनाव प्रचार किया। मंच पर आते ही उन्होंने सबका अभिवादन किया और स्थानीय भाषा में कहा- चंडिका माय के प्रणाम करै छिय...। अंग प्रदेश के राजा करण की धरती के प्रणाम करै छिय...। आज आपके एक वोट के कारण भारत का डंका विश्व में बज रहा है। लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगल राज चलाते थे। उसे मुंगेर के लोगों ने अधिक सहा है। बिहार की एनडीए सरकार ने इस राज से तेजी से निकाला है। 
देश में वंदे भारत, अमृत भारत और बुलेट ट्रेन चला रहे
मोदी ने आगे कहा कि आज देश में वंदे भारत, अमृत भारत और बुलेट ट्रेन चला रहे है। ट्रेन के इंजन और कोच भारत में ही बना रहे है। विदेश में निर्यात कर रहे है। बिहार के सभी रेल कारखाने को फायदा पहुंच रहा है। दलहन और तिलहन के क्षेत्र में आगे होंगे। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देश भर में हर परिवार को उसकी कमाई का मेहनत का सर्वें करेंगे। घर में बहनों और मा के पास क्या होता है जेवरात होता है, मंगलसूत्र होता है। सोचिये उनकी मंशा क्या है। विरासत टैक्स लेंगे। आपके पास चार कमरे है तो आने वाले संतान को दो कमरा भी नहीं मिलेगा। आपकी आधी जमीन हड़प लेंगे। 
जिन्होंने लूटा है, उन्हें लैटाना पड़ेगा
कर्नाटक में ओबीसी को 27 प्रतिशत दिया है। उसे सभी मुसलमान को धर्म और वोट के नाम पर दे दिया। यही काम पूरे देश में करना चाहते हैं। विपक्ष वाले कान खोलकर सुन लें, आरक्षण को समाप्त नहीं होने देंगे। जिन्हें जो दो आरक्षण मिला है उसे कोई नहीं छीन सकता। यह मोदी की गारंटी है। जिन्होंने लूटा है, उन्हें लैटाना पड़ेगा। 
जंगलराज का दिलाया याद
मोदी ने मंच से जंगलराज को याद दिलाते हुए कहा कि जंगलराज में बेटियों को सड़क से उठा लिया जाता। ये दस साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है। जब नीयत सही तो नतीजे भी रही होते हैं। लिखकर रख लें, आपका सपना हो मेरा संकल्प है। अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए इंडी
मुंगेर में माता सीता का पद्चिन्ह है। पांच सौ वर्ष बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इंडी गठबंधन को निमंत्रण दिया पर वे लोग नहीं आए। एनडीए के घटक दल जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी ने जनता से करीब 40 मिनट तक संवाद किया।