Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

प्रशांत किशोर ने कहा भाजपा "वाशिंग मशीन"

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रशांत किशोर का बयान आया सामने

प्रशांत किशोर ने कहा भाजपा "वाशिंग मशीन"
Prashant kishor

केटी न्यूज़/दिल्ली

दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और और रिमांड मांगी है।इसी मुद्दे पर अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी सामने आये हैं।पीके ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बुलाए या किसी दूसरे को, समाज में एक छवि बनती जा रही है कि जो व्यक्ति, जो नेता बीजेपी के साथ नहीं है, उस पर ED-CBI का छापा पड़ेगा। ED-CBI अपना काम करे, जिसने गलती की है, उसकी जांच हो, उसको सजा मिले, जनता को उससे दिक्कत नहीं है। दिक्कत इस बात से होती है कि जिस आदमी की जांच चल रही है, वही आदमी पलटकर अगर भाजपा में चला जाए तो जांच रूक जाएगी।

प्रशांत किशोर ने कहा भाजपा "वाशिंग मशीन"

इतना ही नही प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं ये भी तर्क मान लेता हूं कि सब ईमानदार लोग BJP में ही हैं और सारे चोर विपक्ष में हैं,लेकिन जिस भी विपक्ष के आदमी पर आप संज्ञान  अभियोजन कर रहे हैं और सीबीआई-ईडी का रेड चल रहा है।भी अगर कल एक होकर भाजपा जॉइन कर ले तो वो साधु हो जाएगा।कल तक कानून की नजर में वो आदमी गलत था, दोषी था, जांच के योग्य था तो भाजपा जॉइन कर लेने भर से वो साफ कैसे हो जाएगा? इसलिए लोग कहते हैं कि "भाजपा वाशिंग मशीन" है, तब लोगों के मन में ये बात आती है कि इन जांच एजेंसियों का उपयोग आप जांच के लिए नहीं बल्कि उनको डराने के लिए कर रहे हैं ताकि लोग आपके सामने खड़े न हो, लोकतंत्र में कोई आपका विरोध न करे ये दिक्कत है।

प्रशांत किशोर ने कहा भाजपा "वाशिंग मशीन"

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।