Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

अतीक-असरफ हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट ने पूछा योगी सरकार से हत्यारों को कैसे मिली जानकारी की अतीक-असरफ जा रहे हैं अस्पताल

अतीक-असरफ हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट ने पूछा योगी सरकार से हत्यारों को कैसे मिली जानकारी की अतीक-असरफ जा रहे हैं अस्पताल

केटी न्यूज / न्यूज दिल्ली /प्रयागराज 

शुक्रवार को अतीक और अशरफ मर्डर केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। जिसमें कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया हैं । योगी सरकार से अदालत ने मर्डर केस की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। पूछा कि सरकार बताए कि उस दिन क्या हुआ और जांच में अब तक क्या-क्या हुआ! इसके साथ कोर्ट ने 24 फरवरी को हुए उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों की एनकाउंटर की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा हैं। अदालत ने सरकार से यह भी पूछा हैं कि हत्यारों को यह सुचना कैसे मिली कि अतीक-अशरफ को अस्पताल लेकर पुलिस जा रही है। अतीक-अशरफ को ले जा रही गाड़ी को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले गई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद होगी। ज्ञात हो कि 15 अप्रैल की रात 10:35 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में अतीक व असरफ को मिडियाकर्मी बनकर आए तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गोली मारने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने तुरंत आत्मसमर्पण भी कर दिया था। उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस एनकाउंटर में अब तक 4 चार आरोपी मारे जा चुके हैं। इनमें अतीक का बेटा असद, गुलाम, अरबाज, उस्मान चौधरी शामिल हैं। वहीं कोर्ट में वकील विशाल तिवारी की याचिका पर यह आदेश दिया है। वकील ने हत्याकांड की हाई लेवल जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की थी। याचिका में योगी सरकार में अभी तक हुए कुल 183 एनकाउंटर की जांच की मांग भी की थी। सरकार ने याचिका दाखिल होने के बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की थी। सरकार ने कहा- इस मसले पर बिना सरकार का पक्ष सुने कोई भी फैसला न दिया जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।