आज ये लड़ाई आपकी है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा पहुंची। इस दौरान उन्होंने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।

आज ये लड़ाई आपकी है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है-प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi

केटी न्यूज़/हरियाणा

प्रियंका गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा पहुंची। इस दौरान उन्होंने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। प्रियंका गांधी जुलाना में अपनी पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची । 

प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल मुट्ठीभर उद्योगपतियों के लाभ के लिए काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि रोजगार पैदा करने में केंद्र सरकार असमर्थ है, क्योंकि इस सरकार ने सबकुछ अंबानी-अदाणी को दे दिया है।प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई जैसा मौका फिर आ गया है। आज ये लड़ाई आपकी है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। आपको खड़ा होना होगा, अपने अंदर झांकना होगा और देखना होगा कि क्या हो रहा है। 

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि 10 साल तक आपको गुमराह किया गया। किसान, जवान, पहलवान, महिलाओं सभी 10 साल से अन्याय देख रहे हैं। मोदी ने दिल्ली की सीमाओं पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने के लिए 5 मिनट बार आने की जहमत नहीं उठाई।उन्होंने  कहा कि सभी बंदरगाह, हवाई अड्डे, भूमि बड़े उद्योगपतियों को दे दिए गए हैं। किसानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो सकते हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद फिर से रोजगार तलाशनी होगी और उन्हें पेंशन भी नहीं मिलेगा। ये वो हैं जो मोदी जी ने आपको दिया है।