Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती हिली,डर से लोग घरों से निकले बाहर

बुधवार को हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए

हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती हिली,डर से लोग घरों से निकले बाहर
Earthquake

केटी न्यूज़/गुरुग्राम

बुधवार को हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। 

हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती हिली,डर से लोग घरों से निकले बाहर

फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के हल्के झटके आमतौर पर क्षेत्र में कोई बड़ी समस्या नहीं पैदा करते, लेकिन सुरक्षा के लिए भूकंप संबंधी सावधानियों का पालन करना हमेशा जरूरी है।राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती हिली,डर से लोग घरों से निकले बाहर

इससे पहले 12 नवंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।