Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज,जाने क्या है मामला

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है।

अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज,जाने क्या है मामला
Amanatullah Khan

केटी न्यूज़/नोएडा

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है।अमानतुल्ला के बेटे पर मारपीट का आरोप है।वहीं अमानतुल्लाह पर धमकी देने का आरोप है।उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।इस शिकायत के आधार पर नोएडा फेज 1 पुलिस स्टेशन में आईपी सी धारा 323, 504, 506, 427 के तहत अमानतुल्लाह ले बेटे और आम आदमी पार्टी से विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज,जाने क्या है मामला

FIR  के मुताबिक 'विधायक अमानतुल्लाह खान' के बेटे सुबह करीब 9:30 बजे पेट्रोल डलवाने अपनी गाड़ी से आए।वह लाइन से न लगकर सेल्स मैन को गाली देकर बोला की आगे वाली गाड़ी आगे बढ़ा कर मेरी गाड़ी में पेट्रोल पहले डाल. जिस पर सेल्समैन में कहा आप लाइन में आये,आपकी गाड़ी में भी तेल भर दिया जाएगा।जिसके बाद विधायक के बेटे ने सेल्समैन को धमकी दे कर मारना शुरू कर दिया।वहां रखी कार्ड मशीन भी तोड़ दी।सीनियर स्टाफ द्वारा झगड़े को शांत करवा कर पुलिस को कॉल किया गया।

अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज,जाने क्या है मामला

जब तक पुलिस आई तब तक विधायक अमनुतल्लाह खान का बेटा पेट्रोल पंप के मैनेजर से अमनुतल्लाह से बात करवाने लगा। आप विधायक का बेटा लौट कर पूरे स्टाफ को मारने और पेट्रोल पंप को बंद करवाने की धमकी देने लगा।जिसके बाद उसने आपने पिता अमानतुल्लाह खान को बुलाया।बेटे के कॉल के बाद अमानतुल्लाह खान एक और अन्य गाड़ी के साथ आए और पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया।धमकाते हुए पेट्रोल पंप के मालिक से कहा कि ये पेट्रोल पंप हमारे इलाके में पड़ता है यहां बिजनेस करने बैठे हों तो बिजनेस करो।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।