Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ी अब आई रिमांड की बारी

गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी

केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ी अब आई रिमांड की बारी

केटी न्यूज़/दिल्ली

ED की गिरफ्तारी के बाद अब केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है।गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी है।कोर्ट को सौंपी गई ED की रिमांड कॉपी भी सामने आई है।जिसमे  ईडी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता हैं।

केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ी अब आई रिमांड की बारी

अरविंद केजरीवाल कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए आबकारी नीति 2021-22 तैयार करने की साजिश में शामिल थे।इस नीति में लाभ देने के बदले में शराब व्यवसायियों से रिश्वत मांगने में भी सीएम शामिल थे।इतना ही नही ईडी ने रिमांड के लिए तर्क देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के गोवा चुनाव अभियान में इसी अपराध की कमाई का इस्तेमाल किया हैं। 

केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ी अब आई रिमांड की बारी

ईडी ने रिमांड में कहा कि यह नीति साउथ ग्रुप को दिए जाने वाले फायदे को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही थी ।जिसे श्री विजय नायर, मनीष सिसौदिया और साउथ ग्रुप के सदस्यों-प्रतिनिधियों की मिलीभगत से बनाया गया था।इस मामलें में मनीष सिसौदिया के सचिव अरविंद का  7 दिसम्बर 2022 का बयान है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि, मार्च 2021 के आसपास, मनीष सिसौदिया ने उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाया और लगभग 30 पन्नों का दस्तावेज सौंपा। जो कि GMO रिपोर्ट का मसौदा था। 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।