Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

'मक्का और मदीना' की यात्रा पर गए 19 हज यात्रियों की जिंदगी गर्मी ने छीनी

ख़बर सामने आई है कि मक्का और मदीना की यात्रा पर गए 19 हज यात्रियों की रविवार को मौत हो गई।

'मक्का और मदीना' की यात्रा पर गए 19 हज यात्रियों की जिंदगी गर्मी ने छीनी
Hajj pilgrims

केटी न्यूज़/दिल्ली

गर्मी ने हर कही हाहाकार मचा रखा है।भीषण गर्मी देश ही नहीं विदेश में भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।हाल ही में ख़बर सामने आई है कि मक्का और मदीना की यात्रा पर गए 19 हज यात्रियों की रविवार को मौत हो गई।सभी मरने वाले हज यात्री जाॅर्डन और ईरान के बताए जा रहे हैं।

'मक्का और मदीना' की यात्रा पर गए 19 हज यात्रियों की जिंदगी गर्मी ने छीनी

अधिकारियों के अनुसार इस साल तापमान में भारी उछाल और भीषण गर्मी का कहर जारी है।जानकारी के अनुसार इस साल की हज यात्रा में 1.8 मिलियन मुस्लिम भाग ले रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सऊदी सरकार ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। जाॅर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 14 तीर्थयात्रियों की हज यात्रा के दौरान मौत हो गई वहीं 17 अन्य लापता हो गए हैं।

'मक्का और मदीना' की यात्रा पर गए 19 हज यात्रियों की जिंदगी गर्मी ने छीनी

हर साल हज यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में मुस्लिम मक्का और मदीना की यात्रा करते हैं।मुस्लिम समुदाय में हज की यात्रा को सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा माना जाता है। मक्का-मदीना मुस्लिमों के लिए सबसे बड़े धार्मिक स्थल है। ऐसा कहा जाता है कि मुस्लिमों को अपने जीवन में एक बार हज की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।