Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

इंसानियत शर्मसार : जमीन विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से भईया-भाभी को उतारा मौत के घाट

इंसानियत शर्मसार : जमीन विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से भईया-भाभी को उतारा मौत के घाट

केटी न्यूज / पटना 

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने सगे बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई फरार हो गया है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। हत्या की घटना जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहेला गांव की है। मृतक की पहचान लहेला गांव निवासी चिमनी मालिक देवेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक देवेंद्र मिश्रा का अपने ही सगे भाई रविंदर मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा होता रहा है। गुरुवार की सुबह विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई और भाभी के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। जमुई के सदर डीएसपी सतीश सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या में शामिल सभी लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

बाइट - जमुई डीएसपी सतीश सुमन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।