केसठ में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा एवं अखंड हरी नाम कीर्तन

प्रखंड के स्थानीय भाट्ठा पुल से होकर बस स्टैंड के तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित ब्रह्म स्थान के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका समापन मंगलवार को पूरे विधि विधान व जयकारे तथा प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

केसठ में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा एवं अखंड हरी नाम कीर्तन

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के स्थानीय भाट्ठा पुल से होकर बस स्टैंड के तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित ब्रह्म स्थान के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका समापन मंगलवार को पूरे विधि विधान व जयकारे तथा प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

कीर्तन का शुभारंभ सोमवार की सुबह हुआ। कीर्तन का नेतृत्व समाजसेवी देवेंद्र दुबे द्वारा किया गया। जिसमें समस्त ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है। कीर्तन गाने के लिए दासियांव गांव से व्यास विपुल दुबे, रघुनाथपुर गांव से व्यास त्रिभुवन दुबे, बघउर गांव से व्याश संजय दुबे आदि द्वारा अपने समस्त कीर्तन मंडलियों के साथ भाग लेकर श्रद्धालु श्रोताओं के बीच साज बाज के साथ विभिन्न प्रकार के लय में हरी नाम कीर्तन का रसपान कराया जा रहा है। कीर्तन के गुंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कीर्तन समापन के बाद विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हवन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग भाग लेकर भगवान का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 

इस संबंध में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र दुबे ने बताया कि ब्रह्म स्थान के पास यह कार्यक्रम प्रति वर्ष कराया जाता है। इस अवसर पर तरह-तरह के अनुष्ठान कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें ग्रामीणों का सहयोग बढ़ चढ़कर रहता है तथा क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार विगत 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक के लिए भागवत सप्ताह कार्यक्रम भी चल रहा है। जिसमें कथा प्रवचन का कार्य बनारस से चलकर आए आचार्य सुनील उपाध्याय द्वारा लोगों के बीच कथा का रसपान कराया जा रहा है। साथ ही कथा में संगीत भजन बनारस के मंगलम उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। आगे बताया कि कथा प्रवचन का कार्य भी अब प्रत्येक वर्ष किया जाएगा।