केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर: गृह विभाग ने राज्य के 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत बक्सर के पुलिस कप्तान भी बदल गए हैं। दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को बक्सर का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि बक्सर के एसपी मनीष कुमार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। गृह विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है और नए आईपीएस अधिकारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देना होगा।
बक्सर में एसपी के रूप में मनीष कुमार का कार्यकाल सराहनीय रहा है, खासकर अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी रोकने में। उनके अच्छे व्यवहार और ईमानदारी की चर्चा भी काफी रही है। इसीलिए बक्सर से उनके तबादले की खबर से लोग मायूस हो गए हैं।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।