Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

गंगा में दिखा घड़ियाल, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा नदी में घड़ियाल देखा गया है। जिससे लोग काफी भयभीत हो गए हैं। लोगों ने इसकी जानकारी मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से लोगों को सावधान करते हुए गंगा स्नान करने से रोक लगाते हुए सतकर्ता बरतने की सलाह दी गई।

गंगा में दिखा घड़ियाल, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

- गंगा स्नान पर रोक लगाते हुए सतर्कता बरतने की दी सलाह 

गंगा में दिखा घड़ियाल, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

केटी न्यूज/बक्सर  

गंगा में दिखा घड़ियाल, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा नदी में घड़ियाल देखा गया है। जिससे लोग काफी भयभीत हो गए हैं। लोगों ने इसकी जानकारी मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से लोगों को सावधान करते हुए गंगा स्नान करने से रोक लगाते हुए सतकर्ता बरतने की सलाह दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सरीमपुर के पास गंगा स्नान कर रहे लोगों ने पानी में तैरता हुआ घड़ियाल देखा।

गंगा में दिखा घड़ियाल, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

घड़ियाल देखते ही स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरु किया। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने घड़ियाल का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो पत्रकारों के साथ-साथ अधिकारियों को भी भेजा गया जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए लोगों से यह अपील की है कि वे अगले कुछ दिनों तक गंगा स्नान से परहेज करें या फिर गंगा स्नान करने के लिए जाएं तो सतर्कता बरतें।

गंगा में दिखा घड़ियाल, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

खासकर छोटे बच्चों को लेकर खास तौर पर सतर्क रहें। बाढ़ के दौरान गंगा स्नान करने पहुंचने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। स्नान के दौरान ज्यादा गहरे पानी में न जाए साथ ही पानी में तैराकी से भी बचा जाए। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही घड़ियाल या अन्य जीव-जंतु भी इधर-उधर से बहकर नदी में चले जाते हैं। ऐसे में बाढ़ के दौरान गंगा स्नान करने पहुंचने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।