सभी पैक्स में आम सभा का आयोजन, योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

स्थानीय प्रखंड के सभी पैक्स गोदाम पर मंगलवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पैक्स से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें किसानों को अनुदानित दर पर खाद-बीज वितरण, खरीफ सीजन में धान अधिप्राप्ति की तैयारी, कृषि यंत्रों की सुविधा, और सदस्यता विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहे।

सभी पैक्स में आम सभा का आयोजन, योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय प्रखंड के सभी पैक्स गोदाम पर मंगलवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पैक्स से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें किसानों को अनुदानित दर पर खाद-बीज वितरण, खरीफ सीजन में धान अधिप्राप्ति की तैयारी, कृषि यंत्रों की सुविधा, और सदस्यता विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहे।

नावानगर के पैक्स गोदाम पर आयोजित आमसभा अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पैक्स सदस्य अमजद हुसैन ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने पारदर्शी कार्यप्रणाली और समय पर लाभ पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया। सभा में बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीणों की भागीदारी रही।

उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनमें समय पर खाद-बीज की आपूर्ति एवं गोदाम की निर्माण की मांग प्रमुख रही। सभा के अंत में सर्वसम्मति से कुछ निर्णय भी लिए गए, जिसमें आगामी दिनों में डिजिटल रिकॉर्डिंग सिस्टम लागू करने और अधिक से अधिक किसानों को सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। इसी तरह नावानगर प्रखंड के सभी सोलह पंचायत के पैक्सों में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया था।