Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

बहन के प्रेमी ने भाई को मारी गोली हालत नाजुक, जांच में जूटी पुलिस

बहन के शादी के लिए लड़का देखने गये भाई को लड़की के प्रेमी ने गोलीमार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना इलाके में हिम्मतपट्टी गांव में हुई। स्थानीय लोगों द्वारा उसे पीएचसी साहेबगंज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एस के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

बहन के प्रेमी ने भाई को मारी गोली हालत नाजुक, जांच में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/पटना

मृत युवक की पहचान हिम्मतपट्टी गांव निवासी विकेश कुमार पासवान 30 पिता लालबाबू पासवान के रूप में हुई। घटना के बाद गांव में सनसनी मच गयी। वहीं घर में कोहराम मच गया। घटना के बारे में मिली सूचना के अनुसार पीड़ित की बहन से आरोपी युवक एकतरफा प्यार करता था। वहीं लड़की के घरवाले उसकी शादी के लिए लड़का खोज रहे थे। जो आरोपी मोहित पासवान को नागवार गुजरी। स्थानीय ग्रमीणों के अनुसार विकेश पासवान गांव के ही कुछ लड़कों के साथ बैठा था।

बहन के प्रेमी ने भाई को मारी गोली हालत नाजुक, जांच में जूटी पुलिस

उसी दौरान आरोपी मोहित पासवान आया उसे बुलाकर स्कूल के पीछे ले गया जहां उसने विकेश पासवान को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर से घायल हो गया। परिजन हिम्मतपट्टी के ही मोहित कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मोहित ऑर्केस्ट्रा में काम करता है। पुलिस मोहित कुमार समेत दो लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जूट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को जो सूचना मिली है। उसके बाद पुलिस प्रेम-प्रसंग व शराब तस्करी के मामले को लेकर जांच कर ही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।