Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

क्राइम पेट्रोल को देखकर अपनी ही बेटी का किया मर्डर,सूटकेस में बंद कर फैंका शव

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में 24 अगस्त को एक बंद सूटकेस से बच्ची का शव बरामद किया गया था।

क्राइम पेट्रोल को देखकर अपनी ही बेटी का किया मर्डर,सूटकेस में बंद कर फैंका शव
Crime

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में 24 अगस्त को एक बंद सूटकेस से बच्ची का शव बरामद किया गया था। मृतक बच्ची की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग जानकी बल्लभ शास्त्री मार्ग निवासी मनोज कुमार की तीन वर्षीय बेटी मिस्टी के रूप में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में मृतका के पिता ने मिठनपुरा थाने में एक FIR दर्ज कराई।

क्राइम पेट्रोल को देखकर अपनी ही बेटी का किया मर्डर,सूटकेस में बंद कर फैंका शव

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय रूप से विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया। जांच में आये तथ्यों के आधार पर बच्ची की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।महिला ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक से एक युवक से प्यार हुआ, लेकिन उसका प्रेमी बच्ची को अपनाने के लिए तैयार नहीं था। वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। बच्ची की वजह से जब उसका प्यार दूर होता नजर आया तो उसने बेटी को जान से मारने का फैसला किया। 

क्राइम पेट्रोल को देखकर अपनी ही बेटी का किया मर्डर,सूटकेस में बंद कर फैंका शव

पति के दुकान जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। घर के नीचे रहने वाले किराएदार डॉक्टर के पास चले गए थे और पूरा घर खाली था। काजल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर उसने अपने ही घर में रखे गए सूटकेस में शव डाला और घर के पीछे फेंक दिया। वह घर से जेवर, कैश और आधार कार्ड लेकर प्रेमी के पास चली गई।

क्राइम पेट्रोल को देखकर अपनी ही बेटी का किया मर्डर,सूटकेस में बंद कर फैंका शव

मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि आरोपी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। युवक बच्ची के साथ महिला को अपनाने के लिए तैयार नहीं था। इन्हीं कारणों से आरोपी ने 23 अगस्त को अपनी ही बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को सूटकेस में बंद कर साक्ष्य को मिटाने की खातिर छत से घर के पीछे फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने धारावाहिक 'क्राइम पेट्रोल' देखकर इस प्रकार की हत्या की योजना बनाई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।