Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

9 सूत्री मांगो को ले केसठ से वार्ड सदस्य पटना के लिए हुए रवाना

9 सूत्री मांगो को ले केसठ से वार्ड सदस्य पटना के लिए हुए रवाना
पटना रवाना होते वार्ड सदस्य

- पंचायती राज मंत्री के बयान से खफा है वार्ड सदस्य

केटी न्यूज/केसठ

पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के बयान के खिलाफ रविवार को वार्ड संघ ने केसठ से पटना गर्दनीबाग में 9 सूत्री मांग को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं प्रदर्शन को ले रवाना हुए। इस संदर्भ में वार्ड संघ केसठ प्रखंड के अध्यक्ष सोनू कुमार प्रसाद ने कहा कि पंचायती राज मंत्री की अभद्र टिप्पणी से वार्ड सदस्य आहत है और वार्ड सदस्य जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि है। ऐसे में उन्होंने जनप्रतिनिधि का भी अपमान किया है। वहीं उन्होंने कहा कि वार्ड क्रियान्वयन समिति के माध्यम से ही गांव का विकास हो सकता है। वार्ड सदस्य के अधिकार में कटौती कर राज्य सरकार ने विकास की गति में रुकावट की है।

वार्ड सदस्य ही पंचायतों के विकास की धूरी है। सरकार को भी समझना चाहिए। वहीं वार्ड सदस्यों ने कहा कि जबतक बिहार सरकार के मंत्री माफी नहीं मांगते हैं और उनका अधिकार नहीं देते है तो भूख हड़ताल सह अनशन एवं धरना प्रदर्शन होगा साथ ही उनके खिलाफ आगे और बड़ा और उग्र आंदोलन होगा। पटना जाने वालों में अमितेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, मनोज कुमार, संतोष कुमार, टुनटुन गुप्ता, गोल्डन कुमार, गंगा महतो, अखिलेश कुमार सहित प्रखंड के कई अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।