Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, खुद काटी धान

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल गुरूवार को हंसिया लेकर खेत में उतरे और स्वयं धान काटकर कटनी का प्रत्यक्षण किया। जिलाधिकारी ने बक्सर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र, महदह में लगी धान की फसल का क्रॉप कटिंग किया। इस दौरान रैंडम पद्धति के आधार पर दो प्लॉट में दस गुना पांच मीटर में की गई कटाई के बाद क्रमशः 39.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा 49.23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर प्राप्त हुआ।

हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, खुद काटी धान

- डीएम ने धान उपज की जानकारी के आंकलन के लिए की क्रॉप कटिंग 

केटी न्यूज/बक्सर 

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल गुरूवार को हंसिया लेकर खेत में उतरे और स्वयं धान काटकर कटनी का प्रत्यक्षण किया। जिलाधिकारी ने बक्सर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र, महदह में लगी धान की फसल का क्रॉप कटिंग किया। इस दौरान रैंडम पद्धति के आधार पर दो प्लॉट में दस गुना पांच मीटर में की गई कटाई के बाद क्रमशः 39.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा 49.23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर प्राप्त हुआ। 

जिलाधिकारी नेे स्वयं धान फसल की कटनी कर किसानों के बीच संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति सर्वप्रथम किसान ही है, जिसकी संज्ञा अन्नदाता के रुप में दी गई है। डीएम ने धान के उत्पादन की जानकारी के आंकलन के लिए क्रॉप कटिंग की। 

इस दौरान डीएम ने बताया कि फसल कटनी के माध्यम से पंचायत, प्रखंड एवं जिलास्तर पर धान उत्पादन का आकलन किया जाता है। साथ ही फसल कटनी प्रयोग के आधार पर उपज दर का निर्धारण किया जाता है। इसका उपयोग राज्य की खाद्य नीति बनाने एवं राज्य आय में होता है। जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि फसल कटनी के आंकलन का रिपोर्ट राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है। इसके आधार पर किसानों को लाभ मुहैया कराया जाता है। इससे जिले में धान के औसतन उत्पादन की जानकारी प्राप्त होती है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर किशोर ने जिलाधिकारी को महदह प्रक्षेत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महदह प्रक्षेत्र में 35 एचपी का ट्रैक्टर, जिरोटिलेज मशीन, एमबी प्लाऊ, सीड ड्रील, लेवलर यंत्र है। 

मौके पर सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण बेबी कुमारी, सहायक निदेशक ( कृषि अभियंत्रण) आशीष कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) अजय कुमार, कृषि समन्वयक सुयश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।