Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के अवसर पर रेलवे मार्ग से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बक्सर रेलवे स्टेशन पर भीड़ के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

- जिलाधिकारी व एसपी ने बक्सर स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के अवसर पर रेलवे मार्ग से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बक्सर रेलवे स्टेशन पर भीड़ के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए भीड़ प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था, सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा की। इस क्रम में स्टेशन पर दोनों तरफ के आवागमन को देखते हुए नियमित रूप से माइकिंग कराने, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, अंतिम समय में प्लेटफार्म बदलने से बचने का निर्देश दिया।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय स्टेशन मास्टर रेलवे के वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्टेशन के दृष्टिगोचर स्थान पर आने जाने वाले ट्रेनों के अद्यतन कराने वाले साइनेज व डिस्प्ले लगवाना सुनिश्चित करें।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

वहीं, एसपी ने स्टेशन मास्टर एवं अन्य को निर्देश दिया कि अवकाश के दिन विशेष कर आगामी शनिवार, रविवार एवं महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। उक्त अवसरों पर पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति कर सतर्कता बरते हुए ट्रेनों के आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। 

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन करना करें सुनिश्चित :

निरीक्षण के क्रम में पालीवार प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से पालीवार उपस्थित रहकर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की कोई आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हो। साथ ही प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करेंगे।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

इस दौरान रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने जिलाधिकारी व एसपी को अवगत कराया कि ट्रेन आने जाने के क्रम में पूरब दिशा की ओर रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने पर ट्रैफिक की अत्यधिक भीड़ हो जाती है। इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया। इस संबंध में एसपी ने से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

ट्रेन में तोड़फोड़ करने की प्राप्त हो रही है सूचना :

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि विगत दिनों में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ करने की सूचना प्राप्त हो रही है। इस संबंध में रेल पुलिस एवं रेल कर्मी महाकुंभ मेला तक सतर्कता बरतते हुए विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर अधिष्ठापित सीसीटीवी के संबंध में पूछताछ के दौरान स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि कुल 34 सीसीटीवी लगाए गए हैं।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

एसपी ने निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने एवं नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें। वहीं, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के सुविधा हेतु स्टेशन परिसर में लगाए गए टेंट (आश्रय स्थल) के निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया कि ठहरने वाले यात्रियों के सुविधा हेतु पेयजल इत्यादि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करें : डीएम

इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, स्टेशन मास्टर, पुलिस निरीक्षक (आरपीएफ), ट्रैफिक इंस्पेक्टर (रेलवे) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।