Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले प्रथम कार सेवक का निधन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का दिल्ली में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले प्रथम कार सेवक  का निधन
Kameshwar Chaupal

केटी न्यूज़/दिल्ली

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का दिल्ली में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। अगस्त 2024 को इसी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट कराया गया था। 

राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले प्रथम कार सेवक  का निधन

कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। कामेश्वर ने राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक  ने प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था।कामेश्वर चौपाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए बिहार बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कामेश्वर चौपाल राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे थे।

राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले प्रथम कार सेवक  का निधन

इसके साथ ही कहा कि कामेश्वर चौपाल का निधन सामाजिक क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां भारती के सच्चे लाल थें। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।